सड़क दुर्घटना : मुजफ्फरपुर में 2 ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौके पर गई जान व 2 की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्तिथ मुरौल में सोमवार को 2 ट्रकों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई है। बता दे की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मृतक में समस्तीपुर के ताजपुर निवासी उदय राय थे। वे वर्तमान में सकरा इलाके में रह रहे थे। जबकि घायलों में वैद्यनाथ राय व अरविंद राय शामिल है। वहीं, सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि भिड़ंत के दौरान तेज आवाज हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वही घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया। वही इसके बाद जमकर हंगामा किया। वही इधर, सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह समझाकर शांत कराने की कोशिश की। लेकिन, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

वही मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु DSP अबू सैफी मूर्तजा ने उग्र भीड़ को समझा बुझाकार शांत कराया। इसके बाद घटनास्थल की छानबीन की। मृतक के शव को किसी तरह कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। वही 2 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सकरा थाना जानकारी के अनुसार, मुरौल स्वास्थ्य केंद्र के निकट 2 ट्रकों में भिड़ंत हो गई। वही इस घटना में उदय राय की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल है। वही घटना में दोनों ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा था। जबकि, दूसरी समस्तीपुर की ओर से आ रहा था। वही इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गयी। इसमें ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में सकरा पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। ट्रक को जब्त किया गया है। जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed