January 24, 2025

बाढ़ में पैक्स अध्यक्ष के घर पर फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

पटना। बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। अपराधी बड़े ही आरम से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। वही यह ताजा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के सहाजानंद नगर का है। जहां, पैक्स अध्यक्ष के कुंदर कुमार के आवास पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। वही इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। दरअसल, घटना के समय पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार व उनकी पत्नी घर पर मौजूद थी। मिली जानकारी अनुसार, बाइक पर सवार 2 अपराधी अचानक पैक्स अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस इसके आधार पर जांच में जुटी है। बता दे की कुंदन कुमार की पत्नी बकवा पंचायत की मुखिया है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि अपराधीयों 2 राउंड फायरिंग किया। बता दे की पूर्व में भी कुंदन के भाई की हत्या हो चुकी है। वहीं CCTV कैमरे में फायरिंग का फुटेज सामने आया है। वही इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV कैमरे कंगाल रही है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed