प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लगाया बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप,सीएम को लिखा पत्र

पटना।कल प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूर्वी चंपारण दौरा है और आज मुख्यमंत्री के दौरा के ठीक पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने ग्रामीण सड़कों में भ्रष्टाचार से संबंधित एक पत्र मुख्यमंत्री को लिख कर राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल के पत्र के मुताबिक बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित को रहे सड़कों में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हो रहा है।अपने पत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि नेता अधिकारी और ठेकेदार का कॉकस सरकारी खजाने को लूट रहा है। कई दस्तावेजों को संलग्न करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनने वाली सड़कों पर बड़े पैमाने पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत की है।हालांकि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के नौबत क्यों आ गई। इसका जवाब ना तो भाजपा के किसी नेता के द्वारा देते हुए बन रहा है ना ही जदयू के।राजनीतिक हलकों में यहां तक कहा जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की बात क्या सरकार के शीर्ष स्तर पर नहीं पहुंचती है कि उन्हें पत्र का सहारा लेना पड़ रहा है। हैरत वाली बात तो यह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिस विभाग पर भ्रष्टाचार के सवाल खड़े किए हैं।उस विभाग के मंत्री तथा प्रधान सचिव दोनों ही मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के द्वारा पत्र लिखकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के मामले पर मुख्यमंत्री क्या कार्रवाई करते हैं यह देखना दिलचस्प रहेगा।

About Post Author

You may have missed