September 19, 2026

आप’ के प्रदेश अध्यक्ष कार हादसे में घायल

पटना। बिहार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू आज सुबह 6 बजे कार हादसे में घायल हो गए हैं। आरा से 10 किलोमीटर आगे कसाब में उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।श्री साहू जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में भाग लेने सासाराम जा रहे थे। दुर्घटना के वक़्त स्वीफ्ट कार में उनके साथ मौजूद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फारुख अहमद एवं कार चालक नूर आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त जानकारी आप के बिहार प्रदेश के प्रवक्ता बबलूू प्रकाश ने दी है।

You may have missed