ग़रीब व वंचितों की आवाज थे ‘जननायक’, मुकेश सहनी बोले- कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना का फैसला स्वागत योग्य

पटना। VIP प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई दी है। ऊन्होने आगे कहा कि सामाजिक न्याय व समाजवाद के लिए संघर्षरत तथा अतिपिछड़ों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की आवाज ‘जननायक’ कर्पूरी जी को मरणोपरांत उनकी जन्मशताब्दी पर केंद्र सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’से सम्मानित करने का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी VIP शुरू से ही कर्पूरी ठाकुर जी के लिए भारत रत्न की मांग करती रही है। आज करोड़ों पिछड़ों, अति पिछड़ों की मांग पूरी हुई है। सहनी ने आगे कहा कि कर्पूरी जी ने अपने जीवन में हमेशा हाशिए पर रहे लोगों मे चेतना जगाने का काम किया। सहनी ने जोर देकर कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को लेकर ही VIP की स्थापना हुई है और उनके ही सपनों को पूरा करने में यह पार्टी लगी हुई है।

About Post Author

You may have missed