वैशाली में गंगा नदी पर बना पीपा पुल के बीच का भाग टूटा, वाहनों के साथ कई लोग फंसे

वैशाली। बिहार के वैशाली जिलें में गंगा नदी पर बना पीपा पुल बीच से खोल दिया गया। जिससे पुल के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। लगभग 3 किमी तक गाड़ियों की कतार लग गई। कड़ी धूप में लोग घंटों से बीच गंगा में फंसे रहे। शुक्रवार को इसे खोला गया था। करीब साढ़े 4 घंटे बाद दोपहर पुल को जोड़ दिया गया है। फिलहाल पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार है। लंबा जाम है। पीपा पुल जिले के बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक तीन किलोमीटर लंबा है। इस मामले में पुल की देखरेख कर रहे निर्माण निगम लिमिटेड, मुजफ्फरपुर ने कहा कि नाव को निकालने के लिए इसे बीच से खोला गया है। भारतीय अंतदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यूपी से कोलकाता जा रहे जहाज को निकालने के लिए पीपा पुल खोला गया था वहीं इस मामले में हाजीपुर सदर एसडीओ एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया है कि पुल खोला जाता है, लेकिन उससे पहले स्थानीय प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी देनी होती है। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पुल निगम से बात कर पूछा जा रहा है कि क्यों बगैर जानकारी के पुल को खोला गया है। पुल निगम से जवाब मांगा गया है। भारतीय अंतदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर10 मई को ही जिले के सभी अधिकारियों को लेटर भेज दिया गया था। लगभग तीन घंटे से लोग कड़ी धूप में फंसे हुए हैं और बताया जा रहा है कि अभी पीपा पुल को जोड़ने में 3 घंटे और लग सकते हैं।

About Post Author

You may have missed