भाजपा अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए-मदन मोहन झा

पटना।सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस की जांच कर रहे मुख्य जांच अधिकारी संदीप तामगड़े द्वारा विशेष सीबीआई न्यायालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस कांड में बतौर मुख्य साजिशकर्ता बताने से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का दावेदार चेहरा उजागर हो गया है।यह बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहीं।डॉ झा ने कहा कि बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस में जांचकर्ता अधिकारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस फर्जी मुठभेड़ की साजिश का मुख्य साजिशकर्ता बताया। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि चाल,चरित्र एवं चेहरे से भाजपा को विशिष्ट पार्टी बताने वाले नेताओं के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ कांड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेहरा बेनकाब हो गया है।डॉ झा ने कहा की अगर भाजपा में जरा भी नैतिकता बची हुई है तो उसे तुरंत अमित शाह से राष्ट्रीय भाजपा के पद से इस्तीफा मांगना चाहिए। ज्ञात हो कि सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आइपीएस डीजी वंजारा सहित तीन अधिकारी मुख्य साजिशकर्ताओं में है।यह बात मामले के मुख्य जांच अधिकारी रहे संदीप तामगड़े ने बुधवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में कहीं। तामगडे ने कोर्ट को बताया कि सोहराबुद्दीन और तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ राजनेता और अपराधियों के सांठगांठ का परिणाम था।

About Post Author

You may have missed