नोटबंदी पर राजनीति, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा- देश की वित्तीय स्थिति को छुपाने के लिए केंद्र सरकार ने उठाया कदम

पटना। देश में एक बार फिर से नोटबंदी लागू की गई है। वही इस बार सिर्फ 2 हजार के नोट को चलन से वापस लिया जा रहा है। बता दे की सिंतबर महीने तक दो हजार के नोट पूरी तरह से वापस लिया जायेगा। जिसकी शुरुआत आज से हुई है। बिहार सरकार के वित्त मंत्री नोटबंदी के सवाल पर केन्द्र सरकार को घेरा है। वही विजय चौधरी ने नोटबंदी के फैसले के पीछे केन्द्र सरकार की वित्तीय स्थिति खराब का हवाला दे रहें है। 2000 के नोट को बंद कर खराब अर्थव्यवस्था को ढकने की बात कर रहें है। वही आगे विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को ढ़कने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा की देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब है। जब बंद करना था तो फिर इसे लाया क्यों गया। कुल मिलाकर यही है कि अर्थव्यवस्था इनके नियंत्रण में नहीं है। अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। यह सब कदम जो उठाते हैं। कभी नोट बंद कर देते हैं। कभी नोट चालू कर देते हैं। यह सब यही इशारा किया जा रहा है कि देश की वित्तीय अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं है। विजय चौधरी ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार परेशान है। नोट वापस लेना बेचैन कदम है। लोगो को परेशानी देखिए। बैंक बाजार में क्या स्थिति है। नोट वापस लेना था तो इतना कम समय क्यों। वही वापस लेना था तो और समय देते। क्या दिक्कत थी। लोगो से नोट वापस लेना है तो और समय दे देते। आसानी से वे नोट वापस कर देते। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार मेरे समझ से देश की खराब आर्थिक और वित्तीय स्थिति को छुपाने के लिए या मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए यह सब कर रहें हैं।

About Post Author

You may have missed