RCP ने CM नीतीश को दी चुनौती, कहा- 2005 से बिना चुनाव लड़े बन रहे है मुख्यमंत्री, हिम्मत है तो इलेक्शन लड़े

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में RCP सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। वो 2005 से मुख्यमंत्री हैं और आज तक चुनाव नहीं लड़े हैं। बता दे की ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की चुनौती पर RCP ने ये जवाब दिया है। वही सोमवार को नालंदा में श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ते हैं तो रिकॉर्ड 3 लाख वोट से जीतेंगे। RCP सिंह ने कहा कि हमारे सभी लोग यहां इकट्ठा हैं। नालंदा जिले में BJP को इतना मजबूत कर देना है कि मुख्यमंत्री नीतीश को नालंदा की तरफ झांकने में काफी परेशानी हो। उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दे की दिल्ली से भाजपा जॉइन कर पटना लौटने के दौरान स्वागत में बड़े नेताओं के नहीं पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितने लोग हैं, सभी BJP के नेता हैं। बड़े-छोटे का कोई मायने नहीं है। एयरपोर्ट पर जितने भी BJP के साथी थे, सभी सम्मानित सदस्य हैं। देखने का एक नजरिया होता है। बड़ा-छोटा कुछ नहीं होता है। मंगलवार को आरसीपी सिंह नालंदा पहुंचे थे। जहां वो BJP कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।
यहां मीडियो से बात करते हुए उन्होंने ये बयान दिया। वही 30 मई से लेकर 30 जून तक भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे। वही इसी को लेकर कार्यसमिति की बैठक की गई जिसमें रूप रेखा और संरचना बनाई गई है। वही आगे RCP सिंह ने कहा कि संगठन में सबकी हिस्सेदारी बराबर होती है। अगर कोई सदस्य बनते हैं तो सभी को 5 रुपए की ही रसीद दी जाती है। भाजपा को नालंदा में स्थापित करने के सवाल पर RCP सिंह ने कहा कि बीजेपी नालंदा में पहले से ही मजबूत है। बिहारशरीफ विधानसभा और राजगीर विधानसभा क्षेत्र में सालों से BJP के विधायक जीतते आ रहें हैं। हम लोगों की कोशिश रहेगी कि बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा साथियों को जोड़ा जाए और भाजपा को और मजबूत बनाया जाए। वही इधर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नालंदा कार्यसमिति के सभी लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई और इसमें संरचना बनाई गई है। प्रखंड से लेकर गांव-गांव जाकर BJP के कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों चल रही योजनाओं की जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम पूरे 1 महीने चलेगा। वही इस बैठक में बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह, जिला अध्यक्ष वर्तमान रविशंकर प्रसाद, प्रदेश के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, लोकसभा प्रभारी राघवेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।