डॉ मदन मोहन झा ने किया रिसर्च विभाग का उद्घघाटन,जनता को वास्तविकता से रूबरू करवाने की तैयारी

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने आज सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अनुसंधान विभाग के कार्यालय का उदघाटन किया।इस अवसर पर रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनंद माधव, विभाग के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।इस अवसर पर डॉ झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों एवं राज्यों के विकास में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के रिसर्च विभाग का बड़ा दायित्व है कि वह विश्वसनीय आंकड़ों द्वारा कांग्रेस की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए।जिससे भाजपा नेताओं द्वारा फैलाया जा रहे झूठ का पर्दाफाश हो सके।
डॉ झा ने कहा कि आज देश के पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा तथा अन्य वरीय नेताओं द्वारा दिए गए बयान को तोड़- मरोड़ कर भाजपा नेता द्वारा गलत ढंग से पेश कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। डॉ झा ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर प्रदेश कांग्रेस के अनुसंधान विभाग को दस्तावेज इकट्ठा कर जनता को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराना है।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा,प्रवक्ता राजेश राठौर,पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा,जया मिश्रा,विनोद शर्मा मोती लाल शर्मा,अनीता यादव,कमल देव नारायण शुक्ला, कुंदन गुप्ता,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंजीत आनंद,मोहम्मद शाहनवाज,शशिकांत तिवारी,मिथिलेश शर्मा मधुकर,सिद्धार्थ क्षत्रिय तथा अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed