वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा के निधन से राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर, दीघा घाट में अंत्येष्टि

  • कांग्रेस प्रवक्ता जया मिश्र पंचतत्व में विलीन, इकलौती पुत्री मातंगी ने दी मुखाग्नि

पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ महिला नेत्री, प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव जया मिश्रा का गंभीर बीमारी के कारण कल संध्या मुम्बई के टाटा कैंसर अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से मुम्बई में अपना ईलाज करवा रही थी। वही उनकी आयु करीब 50 वर्ष थी। वे अपने पीछे एक बेटी एवं पति छोड़ गयी है। राजधानी के दीघा घाट में उनका अंत्येष्टि किया गया। जहां नम आंखों से कांग्रेस के सैकड़ो नेता तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वही उनके इस असामयिक निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जया मिश्रा के निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। वे पार्टी की ऊर्जावान एवं समर्पित नेता थी। पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। जया मिश्रा एक नेकदिल इंसान के साथ-साथ समाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी।

वही कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के प्रति समर्पित कांग्रेस नेत्री को खो दिया है। जिसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। भगवान उनकी मृत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजन को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें। वही आज दोपहर 1.30 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डा पहुंचा। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजिल अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पटना आवास गोला रोड ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनकी पुत्री मातंगी ने दिया।

वही बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार,पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, अनिल शर्मा, चंदन वागची, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा,  विधायक राजेश कुमार,  प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पत्रकार बन बिहारी सहित अन्य राजनीतिक तथा सामाजिक हस्तियों ने कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About Post Author

You may have missed