रामनवमी पर बेगूसराय में पुलिस ने 62 डीजे किया जब्त, हिंदू संगठनों का विरोध शुरू

बेगूसराय। आज रामनवमी है कहते हैं इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अयोध्या में जन्म लिया था। यही कारण है आज के दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इसी बीच बेगूसराय पुलिस ने 62 डीजे वालों पर कार्रवाई करते हुए डीजे को जप्त कर लिया है। सभी लोगों पर आरोप है कि यह लोग जुलूस के दौरान जोर-जोर से डीजे बजा रहे थे। मामला प्रकाश में आने के बाद बीजेपी नेताओं के साथ-साथ हिंदू समर्थक नेताओं ने इस घटना का विरोध किया है। बता दे की जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार रामनवमी से रमजान तक पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 62 डीजे को जब्त कर थाना लाया गया। साथ ही जब्त सभी डीजे संचालकों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह बात एसपी योगेंद्र कुमार ने कहीं। रामनवमी पर्व, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पर्व व रमजान पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसपी योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना अन्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। एसपी ने लोगों को शांति एवं सौहार्द के साथ रामनवमी पर्व मनाने का संदेश दिया।

वही एसपी ने बताया कि रानवमी पर्व, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ पर्व से लेकर रमजान पर्व को लेकर शांति व्यवस्था के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की धारा 107 व 116 के तहत कुल 6314 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है। इसमें सबसे अधिक मुफसिल थाना में 619, बलिया थाना में 570, छौड़ाही में 367, साहेबपुरकमाल थाना में 451, वीरपुर थाना में 360, तेघड़ा थाना में 290 व बछवाड़ा थाना में 280 व्यक्तियों से एक-एक लाख का बॉण्ड भराया गया है। वही जिले के 406 डीजे संचालकों से पांच-पांच लाख का भराया गया बॉण्डसपी ने बताया कि सभी थाना व ओपी में कुल 34 शांति समिति की बैठक की गयी। इसमें मौजूद चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पर्व व रमजान पर्व में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए कहा गया है।

About Post Author

You may have missed