रोहतास में छेड़खानी करने पर जदयू नेता को लोगों दौडा-दौडा कर पीटा, थाना में भागकर बचाई जान

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी शहर में जदयू नेता की महिला थाने के सामने जमकर पिटाई हुई। लोगों ने चप्पल और लात-घूंसों से जमकर पीटा। बताया जाता है कि नेता ने एक महिला को घर बुलाकर छेड़छाड़ की, जब वह थाने शिकायत करने पहुंची तो वह धमकाने लगा। फिर क्या था महिला के साथ आए लोग उस पर टूट पड़े। उसके दो समर्थकों को भी पीटा। पिटाई का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया, जो सामने आया है। घटना ठीक महिला थाने के बाहर घटी। पिटाई से बचने के लिए नेता दौड़कर महिला थाने में घुस गया। घटना डेहरी के वार्ड 16 के मोहनबीघा मोहल्ले की है। लोगों ने बताया कि जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नेता मोद नारायण सिंह (56 ) सब्जी लेने जा रही मोहन बिगहा की एक महिला को अपने घर पर बुलाया। दरवाजा बंद कर छेड़खानी करने लगा।

पीड़ित महिला किसी तरह भागकर घर के छत पर पहुंची और शोर मचाना शुरू किया। तब आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे वहां से निकाला। महिला इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। अपने खिलाफ थाने में मामला जाते देख आरोपी जदयू नेता अपने दो अन्य गुर्गों के साथ थाने पर पहुंचकर महिला को फिर से धमकाने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला के साथ आए लोग उग्र हो गए। महिला थाना के गेट पर ही लात, मुक्का तथा घूंसों की बरसात कर दी। उसके बाद नेताजी ने किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भाग कर अपनी जान बचाई। महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कुकृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला थानाध्यक्ष सारिका सुमन ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत की है। उसके आवेदन पर जांच की जा रही है। मोद नारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed