बिहार में साग खाने से 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी फूड प्वाइजन के हुए शिकार

जहानाबाद। बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद जिलें से आ रही है, जहां फूड प्वाइजिंग के कारण 11 को लोग बीमार हो गए हैं। फिलहाल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव की है। मिली जानकरी के अनुसार, गांव में ही एक घर में कहीं से संदेश में खेसारी का साग आया था। उस साग को तीन-चार घरों में बांटा गया। उसी साग को खाने से सभी लोग बीमार पड़े हैं। वही इस साग खाने के बाद शिवानी कुमारी उम्र 12, शुभम कुमार 4 वर्ष, रूबी देवी उम्र 37 वर्ष, स्वीटी कुमारी उम्र 9 वर्ष, मंजू कुमारी उम्र 60 वर्ष, शकुंतला देवी उम्र 75 वर्ष, देवेंद्र कुमार उम्र 50 वर्ष, राम जी सिंह उम्र 70 वर्ष, चांदनी कुमारी उम्र 16 वर्ष, पम्मी कुमारी उम्र 32 वर्ष और सूर्यमणि देवी उम्र 50 वर्ष फूड प्वाइजन के शिकार हो गए। वही इस बात की सूचना अन्य गांव वालों को दी गई। तब गांव वालों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल सदर अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है। वही डॉक्टर का कहना है कि सभी का इलाज किया जा रहा है। जांच भी की जा रही है कि फूड प्वाइजन किस कारण से हुई है। लेकिन जैसे ही गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए गांव में अफरा-तफरी कायम हो गया।

About Post Author

You may have missed