पवन सिंह ने सोशल मीडिया से किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान; बीजेपी का टिकट ठुकरा चुके, राजद से लड़ने की चर्चा

पटना। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बुधवार को एक्स पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।पवन सिंह ने लिखा है- मैं अपने समाज, जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। इधर, राजनीति में यह चर्चा भी जोरों पर है कि पवन सिंह को राजद से टिकट मिल सकता है। कुछ दिनों पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने आसनसोल से बीजेपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। चर्चा है कि पवन सिंह आरा से टिकट चाहते थे। जनवरी महीने में उन्हें इशारा भी किया था कि अगर आरा से टिकट मिलेगा तो वे चुनाव लड़ेंगे। इसकी पूरी तैयारी है। पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा कई माह से चल रही थी। भाजपा कार्यालय की ओर से 16 राज्यों के 195 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट में उनका भी नाम था। पवन सिंह के इस ऐलान के टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि ये बंगाल की लोगों की ताकत है। यहां खेला शुरू होने से पहले खेला हो गया। पवन सिंह का आरा से चाहते थे टिकट; कल ही बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित किया था। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। चर्चा है कि पवन सिंह आरा से टिकट चाहते थे। जनवरी महीने में उन्हें इशारा भी किया था।

About Post Author

You may have missed