ठंड की दस्तक के साथ सज कर तैयार हुआ पटना का ल्हासा मार्केट, कपड़ों का कलेक्शन खींच रहा लोगों का ध्यान

पटना। राजधानी पटना में ठंड की दस्तक हो चुकी है। मौसम का पारा धीरे धीरे गिरने लगा है।तापमान में अंतर देखा जा रहा है। इसी बीच पटना में लगने वाला ल्हासा मार्केट का बाजार सज गया है। तिब्बती शरणार्थी संघ द्वारा लगाया जाने वाला यह बाज़ार पटना हाई कोर्ट के बगल में मजार के पास लगाया गया है।जो की नवंबर के शुरुआत से लेकर जनवरी के अंत तक चलेगा। मार्केट के खुलने और बंद होने का टाइम सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक है।
बीते 50 वर्षों से लग रहा है बाजार
पटना में लगने वाला ल्हासा मार्केट बीते 50 सालों से लगते आ रहा है। हाई कोर्ट मजार के पास लगे इस मार्केट में स्टॉल लगा कर अलग अलग दुकानें खोली गई है। व्वस्थापक बिट्टू सिंह ने बताया की पटना में ल्हासा मार्केट मेरे जन्म से पहले,यह 50 वर्षों से अधिक से लगते आ रहा है। जो पटना वासियों के लिए सस्ते दरों में ऊनी कपड़ा उपलब्ध कराता है।आगे बताया की पटना के आलावा दरभंगा,गया,भागलपुर इन शहरों में भी मार्केट लगता है। इस साल लगे लहासा मार्केट में नई नई डिजाइन के कपड़े है। यहां नई डिजाइन के ब्लेजर, बंडी, लेदर जैकेट, स्वेटर, टोपी, मफलर समेत कई प्रकार के कपड़ों के स्टॉल लगाये गये हैं। विजय कुमार ने बताया की हमारे यहां जैकेट, कुर्ती, कार्डियन,टॉप, ब्लेजर,ये सभी प्रकार के कपड़े है। वही दार्जलिंग से आईं दावा ने बताया की इस बार पूरे मार्केट में सभी कपड़ो पर फिक्स रेट रखा गया है। पहले दुकानदार ज्यादा कीमत बता कर ग्राहक से मूल्य से अधिक वसूल करते है। इस बार सभी कपड़ो पर फिक्स रेट रखा गया है।
ठंड न होने की वजह से भीड़ कम
वही ल्हासा मार्केट में ठंड कम होने की वजह से भीड़ कम दिखाई दे रही है। दुकानदार विजय ने बताया की अभी मार्केट शुरू ही हुआ है। लोग धीरे धीरे आ रहे है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी लोग भी आयेंगे।

About Post Author

You may have missed