PATNA : 2 पिस्टल एवं 22 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, दोनों है अपने सगे भाई

बिहटा। राजधानी पटना के नेउरा थाना (बिहटा) की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो सहोदर भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाईयों के पास से पुलिस ने हथियार व कारतूस भी बरामद किया है। बताया जाता है कि दोनों सगे भाई मिलकर हथियार के बल पर वारदात की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बदमाश भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को नेउरा ओपी थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो व्यक्ति को हथियार के साथ नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के नेउरा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी बांध के विकास कुमार यादव एवं मनीष कुमार यादव, दोनों पिता महेश यादव के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में यह दोनों सोहदर भाई थे, जिससे पुलिस को सूचना मिलते ही उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। नेउरा थानाध्यक्ष ने पूरे लाव लश्कर के साथ घेराबंदी कर जाल बिछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पिस्टल एवं 22 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
नेउरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नेऊरा ओपी थाना में पदस्थापित सअनि संजय कुमार राय के बयान पर आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। जिसका बिहटा/नेउरा ओपी थाना कांड संख्या 315/22 दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

About Post Author

You may have missed