पटना जंक्शन में तैनात टीटीई की कोरोना से मौत,अस्पताल में थे भर्ती
पटना।राजधानी पटना में कोरोना को लेकर हो रही मौतों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।पटना जंक्शन पर तैनात एक टीटीई की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो गई है।समीर कुमार चंद्रवंशी नाम के ट्रेन टिकट परीक्षक की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई हैं कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी ड्यूटी पटना स्टेशन पर ही थी।इसके पूर्व उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग का काम किया था।एक टीटीई की मौत के बाद अन्य रेल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक सुभाष सिंह, आरक्षण पर्यवेक्षक आर एस पांडे समेत कई अन्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक समीर कुमार चंद्रवंशी की शादी हाल में ही हुई थी।पटना जंक्शन में कोरोना काल के दौरान टिकट चेकिंग के ड्यूटी पर तैनात थे।पिछले दिनों तबीयत खराब होने की स्थिति में जांच कराने के बाद पता चला कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


