पटना में रामनवमी के जुलूस पर रोक, डीएम ने जारी किए निर्देश,कोरोना को लेकर आदेश
पटना।बिहार का राजधानी पटना में कोरोना के नए मामलों ने डर का माहौल पैदा कर दिया है।कल गुरुवार को राजधानी पटना में 743 नए मरीज मिले।इसके पहले पिछले साल 8 अगस्त को एक साथ 850 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया था।इस तरह के हालात देखकर पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।पटना के डीएम के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते खतरों के मद्देनजर राजधानी में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया जाएंगे।उन्होंने जिले में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस पर भी रोक लगा दिया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी के द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक चैती छठ के अवसर पर भी श्रद्धालु अपने घरों में ही पूजा करेंगे।राजधानी पटना में कोरोना के नए आंकड़े भयभीत करने वाले हैं।जिसके मद्देनजर प्रशासन कमरकस रहा है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। राजधानी पटना में मिल रहे नए मरीजों के संख्या के अनुपात में अस्पतालों की तैयारी का जायजा लिया जा रहा है।प्रशासन के द्वारा वैसे अस्पताल चिन्हित किए जा रहे हैं।जिनमें कोरोना के मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया जा सके।


