टेम्पो की सवारी महिलाओं के लिए असुरक्षित : बदमाशों ने चालक की मिलीभगत से मां-बेटी से लाखों के जेवरात छीने

फतुहा। अब दिन में भी टेम्पो की सवारी करना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा। दिनदहाड़े बदमाश टेम्पो चालक की मिलीभगत से यात्रियों के साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बीते रविवार को फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित वाटर पार्क के पास घटित हुई है। चालक के सीट पर बैठे दो बदमाश सवार महिला व उसकी बेटी से लाखों के जेवरात छीनकर भाग निकले। घटना से बदहवास महिला व उनकी बेटी थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज करायी।
पीड़ित महिला बरगाया दौलतपुर निवासी ममता देवी व उनकी विवाहित बेटी निरा देवी बीते रविवार की शाम चार बजे बाइपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान से एक आटो रिजर्व कर अपने गांव लौट रही थी। आटो रिजर्व होने के बावजूद भी चालक अपने सीट पर एक व्यक्ति को बैठा लिया। हालांकि वह व्यक्ति दीदारगंज के पास आटो से उतर गया। इसके बाद चालक महिला के विरोध करने के बावजूद भी दो और लोगों को अपने सीट पर बैठा लिया। जैसे ही आटो फोरलेन स्थित वाटर पार्क के पास पहुंची। दोनों शख्स आॅटो से उतरकर महिला व उनकी बेटी से दो चेन, एक मंगलसूत्र व एक जीतिया छीन लिया तथा जेठुली मोड़ के रास्ते भाग निकला। महिला व उनकी बेटी ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के ग्रामीण ने आटो चालक को पकड़ लिया तथा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ममता देवी ने इस मामले में आटो चालक समेत दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है। गिरफ्तार आटो चालक नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के डिरी पर निवासी सुरेन्द्र कुमार है। पुलिस अब दोनों बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

किशोरी के साथ मनचले ने की छेड़खानी
फतुहा। बीते दिनों थाना क्षेत्र के गंगा किनारे वर्तन मांजने गयी एक किशोरी के साथ एक मनचले के द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में किशोरी के नानी के द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि किशोरी शाम को गंगा किनारे वर्तन मांजने गयी थी। उसी दौरान एक मनचला उसे एकांत की ओर ले जाने लगा। गंगा किनारे मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी भाग निकला। पुलिस किशोरी के नानी के द्वारा किए गए शिकायत की छानबीन करने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed