गोली मारने का लाइव वीडियो : सरेशाम पटना के नौबतपुर में गोलीबारी, युवक घायल

नौबतपुर। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अभरनचक गांव में बीते रविवार को रंगोत्सव होली बीते रविवार को मनाया गया। इस दौरान तू-तू मैं-मैं में गोलीबारी हो गयी। जिसमें गांव के ही रविश कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त गोलीबारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो महिला युवक को गोली चलाने से रोक रही है और उक्त युवक हाथ में पिस्तौल लेकर प्रदशन करते हुए दूसरे पर फायरिंग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर से गाली-गलौज की आवाज आ रही है। हालांकि ‘अमृतवर्षा’ उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली रविश के जबड़ा में फंसी हुई है और चिकित्सक शल्य क्रिया के माध्यम से गोली निकलने को कहा है। उधर इस घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही स्व. शिवबचन सिंह के पुत्र विजय कुमार को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि 3-4 वर्ष पूर्व आरोपी के भाई की भी हत्या हुई थी। घटना के बाद गांव में तनाव है। उधर पुलिस सामेवार को घटनास्थल से कारतूस का दो खोखा बरामद की है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व से भी आपराधिक मामला दर्ज है, और जेल भी जा चुका है।

About Post Author

You may have missed