नौबतपुर में महिला की हत्या कर अधजला शव सड़क पर फेंक दिया

फुलवारी शरीफ / नौबतपुर | पटना के नौबतपुर में एक महिला को जलाकर फेंक दिया जिसका अधजला शव देख इलाके में सनसनी फ़ैल गयी और देखते ही देखते जंगल की आग की तरह खबर फ़ैल गयी | ग्रामीणों ने जब महिला का शव देखा तो उसमे आग लगा हुआ ही था जो धू धू कर शव को जला रहा था | इससे साफ़ लगता है नौबतपुर में अपराधी किस हद तक बेख़ौफ़ हो चुके है | महिला के हाथ की चुड़ीयाँ और पैर में लाल अलता से रंगा हुआ देख कोई नव विहाहिता या शादी विवाह में शामिल होने आई किसी महिला की लाश लग रही थी | महिला की लाश धू धू कर जलता देख भी कोई यह बताने को तैयार नही हुआ की किसने ऐसा दुहसाहस किया | ग्रामीण महिला की शिनाख्त नही कर पा रहे थे | सवाल यह उठता है की महिला की हत्या भले की पहले की किया गया हो लेकिन आग लगा शव सडक पर फेंक कर अपराधियों आसानी से निकल गये और किसी की नजर उन अपराधियो पर नही पड़ी | पुलिस के सामने इस दिल को दहला देने वाली हत्त्याकाण्ड को सुलझाने की बड़ी चुनौती है | आखिर अपराधीयों ने महिला की हत्या किस इलाके में करके लाश को कहाँ जलान शुरू किये | जाहिर सी बात है जो तस्वीर सामने आयी है उसे शव से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही है | इससे तो यही लगता है की जहाँ शव सडक पर फेंका मिला है वहीँ आस पास किसी घर में या सुनसान इलाके में शव को आग लगाकर जलाने का साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया | अहले सुबह जब लोगों की नजर धू धू कर जल रहे शव पर पड़ी तो सांसे हलक में अटक गयी | ऐसा मंजर देख इलाके में हडकंप मच गया | महिला का शरीर लगभग अस्सी से नब्बे प्रतिशत तक जला हुआ है जिससे उसकी पहचान करना मुश्किक्ल हो रहा था | ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है | लोगों में चर्चा थी की कुकर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी तो कोई दहेज़ लोभी ससुराल वालों की करतूत बता रहा था | इस लोमहर्षक हत्याकाण्ड के बारे में कोई भी ग्रामीण खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नही था | मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस के मुताबिक मृतिका की उम्र 26 साल के लगभग है और उसकी हत्या कैसे हुई है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ साथ महिला की पहचान करने में भी जुटी है। फिलहाल ये पता नही चल सका है कि शव किसका है और किसने उसकी हत्या की है। हत्या के कारणों का भी पता नही चल सका है। महिला की शिनाख्त करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है | जिस स्थान पर महिला का लाश जलता हुआ छोड़कर अपराधियों भागने में सफल रहे उस इलाके के किसी भी ग्रामीणों की नजर अपराधियों पर नहीं यह बात गले उतरने वाली नही है |
सोमवार को नौबतपुर के टड़वा बिछेदी गांव से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है। गांव में सड़क किनारे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नौबतपुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ये हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। साथ ही ये भी बताया कि महिला की हत्या कर साक्ष्य और महिला की पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है। थानेदार ने स्पष्ट कहा की जहाँ पर लाश मिला है वहीँ पर लाश में आग लगाया गया प्रतीत हो रहा है | पुलिस को सुबह करीब साढ़े छः बजे के आस पास ग्रामीणों से सुचना मिली थी | लाश की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है | पोस्टमार्टम के बाद नियमनुसार उसे सुरक्षित रखा जायेगा | पुलिस को अबतक किसी इलाके से किसी महिला के मिसिंग का भी कोई सुचना नही प्राप्त हुआ है |

About Post Author

You may have missed