Patna mayor election-विनीता बिट्टू सिंह का धुआंधार जनसंपर्क जारी,कहा-निगम की जन सुविधाओं में होगी व्यापक बढ़ोत्तरी

पटना।मेयर चुनाव को लेकर पटना नगर निगम क्षेत्र के मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह का पदयात्रा सह जनसंवाद विभिन्न वार्डों में जारी है। विनीता बिट्टू सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 20,वार्ड संख्या 23,वार्ड संख्या 6 समेत,वार्ड संख्या 60 तथा 63 में विशाल पदयात्रा निकाली गई।पदयात्रा में शामिल मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह,उनके पति समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह तथा सभी समर्थकों ने आम जनों से मेयर पद के लिए वोट मांगा।पदयात्रा के क्रम में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि अगर जनता मौका देती है तो

पटना को स्मार्ट मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित करना उनका लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि अगर पटना की जनता उन्हें मौका देती है।तो पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड में नई नगर सरकार के गठन के उपरांत वार्ड स्तर पर स्मार्ट क्लासेस विद स्मार्ट इक्विपमेंट्स तथा हाई फैसिलिएटेड वार्ड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र के निवासियों का यह पहला हक है।जो नगर निगम तंत्र के लचर व्यवस्था के कारण उन्हें अब तक नहीं मिला।उन्होंने कहा कि महानगरों की तर्ज पर सभी वार्ड में छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए स्मार्ट क्लासेस आरंभ किए जाएंगे। जिसमें सरकारी स्तर पर स्मार्ट ड्रेस, स्टडी मैटेरियल,बैग आदि उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर प्रस्तावित हाई फैसिलिएटेड वार्ड क्लीनिक में गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म के बाद होने वाले सभी प्रकार के टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी।आम मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में मिलने वाले महंगी चिकित्सकीय सुविधाएं इन वार्ड क्लिनिको में गरीबों को सरकारी अस्पताल के तर्ज पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा मेयर पद पर सीधे जनता को मतदान करने का अधिकार दिया गया है।जनता को इस अधिकार का भली-भांति इस्तेमाल करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अभी तक पार्षदों के साथ तोल-मोल करके नगर सरकार बनाई जाती थी।मगर इस बार नगर सरकार के आधार पटना नगर निगम के 17 लाख वोटर होंगे।उन्होंने कहा कि अभी तक पटना नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तर्ज पर जो जन सुविधाएं आम जनता को हासिल नहीं है।चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले आम जनता को नगर निगम की ओर से दी जा रही बुनियादी सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम पटना के जनता के सुविधाओं तथा बेहतर जीवन शैली के लिए है।इसलिए सर्वप्रथम पटना नगर निगम की जन सुविधाओं में व्यापक बढ़ोतरी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद के साथ पदयात्रा का सिलसिला लगातार जारी है।पदयात्रा में अपार जन समर्थन तथा जनता का स्नेह भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि परिवर्तन तथा विकास के इस यात्रा में आम जनों के आशीर्वाद ने हमें दुगनी ऊर्जा के साथ परिश्रम को प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि राजधानी पटना का सर्वांगीण विकास ही अब उनका मुख्य ध्येय है।

About Post Author

You may have missed