PATNA : फोरलेन पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, राजेश है गिरोह का सरगना

फतुहा। पटना पुलिस ने फोरलेन पर वाहनों की लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फतुहा पुलिस ने गुरुवार को तीन लुटेरों को लूटपाट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से एक लूटी गयी बाइक भी बरामद किया है, साथ में पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है, जिससे ये लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार लुटेरों में दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजेश कुमार उर्फ राजू, चंदन कुमार तथा मालसलामी थाना क्षेत्र के लक्की कुमार शामिल है।
पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार इस गिरोह का सरगना है तथा पटना सिटी के बड़का ठठेरा के मरने के बाद से यह गिरोह बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने में सक्रिय था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि राजेश कुमार का वर्ष 2012 से ही फुलवारी शरीफ, पुनपुन, सिटी चौक, आलमगंज तथा फतुहा थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके अनुसार गिरफ्तार लुटेरों ने फतुहा व खुसरुपुर के फोरलेन पर हुए लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, राजेश कुमार इतना शातिर है कि पुराने मामले दर्ज पर भी वह पुलिस के नजरो से बचता रहा है। ये सभी लुटेरे लूटपाट करने के बाद वाहनों को वैशाली व समस्तीपुर के इलाके में बेच दिया करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया, इसके और भी अपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। इन लुटेरो की गिरफ्तारी करने के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे एसआई ललित विजय, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार भी शामिल थे।

About Post Author

You may have missed