पटना के फुलवारी में सब्जी लेकर पैदल जा रही महिला से चेन स्नैचिंग

फुलवारीशरीफ। फुलवारीशरीफ के रानीपुर रोड में सोमवार की दोपहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सब्जी लेकर पैदल जा रही महिला की चेन झपट्टा मारकर फरार हो गया । घटना के बाद महिला ने हंगामा किया और जब तक बाइकसवार करोडीचक की ओर भाग गये । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पीडिता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। भाग रहे युवक कस सीसीटीवी फुटेज में कैद है। राधा मोहन नगर के निवासी निजी कंपनी मे कार्यरत आर एस झा की पत्नी मीणा झा सब्जी खरीद कर पैदल ही घर जाने के दौरान रानीपुर मोड पर एक बाइक पर दो सवार बदमाशों ने उनकी गले से चेन झपट कर करोडीचक की ओर भाग निकला । पीडिता ने बतया कि दोनो की उम्र बीस से बाइस साल की होगी । चेन झपट कर भाग रहे दो बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मे कैद होगया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में मिले बदमाशों की हुलिया के आधार पर पुलिस मुर्गिया टोला के आसपास छापेमारी कर रही है। थानेदार रफीकुर रहमान ने बातया कि पुलिस बदमाशों की पहचान कर ली है बहुत जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी ।

You may have missed