एनडीए सरकार को अपने वादे अनुसार चौथे चरण में 1.20 लाख शिक्षकों की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी करे: अरुण यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नीतीश-भाजपा सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को पिछले दो वर्षों से लटकाये हुए है। जबकि शिक्षक बहाली की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि BPSC ने दो-तीन दिन के अंदर TRE-4 के तहत नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना व्यक्त किया है। ऐसे में एनडीए सरकार को अपने वादे अनुसार चौथे चरण में 1.20 लाख शिक्षकों की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। राजद प्रवक्ता ने कहा कि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने कई बार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 1.20 लाख बहाली का ऐलान कर चुके हैं।सरकार ऐसे में 1.20 लाख से कम 45 से 46 हजार ही शिक्षकों की बहाली निकालने की बात कर शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ क्रूर मजाक कर रही है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव जी के प्रण अनुरूप दो माह में कुल 2 लाख 16 हजार 359 शिक्षकों की बहाली की गई थी। जो अपने आप में ऐतिहासिक था। तेजस्वी यादव जी ने 17 माह के सेवा काल में 5 लाख नौजवानों को नौकरी देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था।

You may have missed