August 20, 2026

सनसनी-उत्पाद थाना के लॉकअप से फरार हुआ शराब के साथ पकड़ाया युवक

भभुआ।बिहार में सख्ती के साथ लागू किए गए शराबबंदी कानून के हालात यह हो गए हैं कि अब शराब के साथ पकड़े जाने वाले आरोपी उत्पाद विभाग के थाने के लॉकअप को तोड़कर फरार होने लगे हैं।बिहार के कैमूर जिले में शराब के साथ गिरफ्तार एक युवक उत्पाद विभाग के थाने के लॉकअप को तोड़कर फरार हो गया। उक्त शराब के साथ पकड़े गए युवक के फरार होने के बाद जिले में सनसनी मच गई है।उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन के भी हाथ पैर फुलने लगी है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कैमूर जिले के दुर्गावती क्षेत्र में अक्षय गोंड नामक एक युवक को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार करने के बाद भभुआ उत्पाद विभाग की पुलिस ने उसे थाने के लॉकअप में बंद कर दिया था।आज शुक्रवार को वह युवक थाने के लॉकअप को छोड़कर फरार हो गया।इसकी जानकारी लगते ही सनसनी मच गई।कहा जा रहा है कि उक्त युवक के फरार होने के मामले में शामिल सरकारी कर्मियों की भी जांच होगी।आरोपी के इस तरह उत्पाद थाना के लॉकअप से फरार हो जाने का मामला पूरी तरह फैल गया है। इसमें विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी प्रकट की जा रही है। कहा जा रहा है कि पूरे मामले की जांच होगी।

You may have missed