झोपड़ी ढाहने पर रोड जाम, लाठीचार्ज

पटना सिटी (आनंद केसरी)। नगर निगम और प्रशासन के द्वारा गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का दौर चला। गायघाट से आलमगंज चौकी और फिर गायघाट से शेरशाह के अंबेडकर गोलम्बर तक अवैध अतिक्रमण हटाने का काम चला। खुद ईओ सुशील कुमार मिश्रा, दल प्रभारी मनोज कु सिंह, विजय कु निराला, रीतेश कु रंजन कमान संभाले थे।

रोड जाम कर विद्रोह पर उतरा: गायघाट के पता सिटी सिविल कोर्ट के जज आवास के उत्तर में अनेक झोपड़ी आबाद था। इसे जेसीबी से ढाह दिया गया। इससे प्रभावित लोगों ने अशोक राजपथ को गायघाट के पास जाम कर दिया। लोगों की संख्या बढ़ने और विद्रोह करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। हालांकि सेतु के नीचे वकीलों के द्वारा लगाए गए कुर्सी-टेबल, चाय-नाश्ता, पान, फोटोस्टेट आदि की दुकान को कोर्ट के पास से नहीं हटाया गया। अंबेडकर गोलंबर के पास से अवैध झोपड़ी और सब्जी वालों को हटाया गया। इस दौरान महज 16 हजार रुपया ही बतौर जुर्माना वसूल किया जा सका। दल में पांच मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, महिला-पुरुष बल भी शामिल था।

About Post Author

You may have missed