छठ महापर्व के अवसर पर बिहटा में भव्य जागरण का आयोजन

निशांत कुमार,बिहटा। छठ पर्व के शुरुआती नहां-खा के दिन बिहटा के  प्रखण्ड के पूर्वी डीह मोहल्ला में छठ पूजा के अवसर पर  जागरण का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों ने भक्ति गीत से सभी  भक्तो को भक्तिमय कर दिया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष स्वेता विस्वास भाजपा पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष कुमार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजित सिंह ,  जिला उपाध्यक्ष भाजपा  कौशल कुमार सिंह ,भाजयुमो  पटना जिला ग्रामीण राजेश कुमार सिंह आदि ने दीपप्रज्वलन कर किया।
वही इस छठ पूजा जागरण समिति के अध्यक्ष विक्की बाबा ने  बताया कि हर वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर  इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।बिहटा क्षेत्र भर के लोग भजन कृतंन भक्ति गीत का आनंद लेते है और रात भर छठी माँ के गीत पर  हजारो भक्त माँ के जागरण में झूमते हैं। वही इस अवसर पर  बिहटा पंचायत समिति सदस्य कुश कुमार आयोजन समिति के सचिव हर्ष रंजन , उपाध्यक्ष गौरव मेहता ,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,लव सिंह वीरा ,आलोक कुमार  आदि लोग मौजूद थें।

About Post Author

You may have missed