PATNA : राजगीर जू सफारी संजय गांधी जैविक उद्यान के बाद बिहार का दूसरा जू होगा

Jpeg

9 अगस्त तक पूरे बिहार में 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य


पटना। वीडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीडिया के साथ संवाद के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 9 अगस्त तक पूरे बिहार में 2.51 करोड़ पौधे लगाने का हमारा लक्ष्य है, जिस पर काम जारी है। पौधारोपण कार्यक्रम का समापन बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी हम जिस गति से चल रहे हैं, उससे उम्मीद है कि इस लक्ष्य को हम प्राप्त कर लेंगे। अभी तक 66 लाख जीविका दीदियां इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं। जीविका दीदियां ये पौधा अपने घर-आंगन में लगा रही हैं जिसके कारण पौधों की सुरक्षा में कोई परेशानी नहीं होगी। अभी तक करीब 35 लाख जीविका दीदियों को पौधे दिये जा चुके हैं, जो उनके द्वारा लगाये जा चुके हैं।
श्री सिंह ने बताया कि कृषि वानिकी के तहत बड़े पैमाने पर किसानों को भी जोड़ने की कोशिश की है। 20 हजार से ज्यादा किसान हमसे जुड़े हैं। अभी तक 12 लाख से ज्यादा पौधे किसानों ने कृषि वानिकी के तहत अपने खेतों में लगाये हैं। कोशिश है कि इस आंकडें को 20 लाख तक पहुंचाया जाए। इस अभियान में कृषि विभाग के कर्मी और जीविका दीदियां भी हमारे साथ लगी हैं। इस अभियान में हमने स्वंयसेवी संस्थाओं, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और केंद्रीय उपक्रमों को भी अपने साथ जोड़ा है। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार की हर पंचायत में एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही हर जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम होगा।
श्री सिंह ने बताया कि राजगीर जू सफारी मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है और राज्य सरकार इसे शीघ्र प्रारंभ करना चाहती है। विभाग की कोशिश है कि 15 अगस्त तक राजगीर जू सफारी की ओपनिंग हो जाय। इसे लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। इसमें जानवरों के लिए 5 अलग-अलग तरह के बाड़े रहेंगे और दर्शक बसों के माध्यम से इसका लुत्फ उठा पायेंगे। इसके अलावा राजगीर में एक नेचर सफारी भी बन रहा है, जिसका कार्य भी प्रगति पर है। राजगीर में वेणुवन के विस्तारीकरण का कार्य भी चल रहा है। इस बार नये सीजन में राजगीर अपने नये लुक में नजर आयेगा। राजगीर जू सफारी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के बाद बिहार का दूसरा जू होगा। इसके अलावा 110 एकड़ में एक जैव विविधता पार्क जमुई के माधोपुर में बन रहा है। दर्शक यहां आईलैंड, तालाब और पेड़ पौधें का लुत्फ उठा सकेंगे। अररिया के रानीगंज के जैव विविधता पार्क में राज्य के दूसरे चिड़ियाघर स्थापित करने को लेकर प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी गई है।

About Post Author

You may have missed