PATNA : भारतीय क्रान्ति दल का लोजपा से. में विलय

पटना। लोजपा (से.) के राज्य मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भारतीय क्रान्ति दल का विधिवत विलय लोजपा-सेक्यूलर में कर दिया गया।  उक्त घोषणा दल के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव डॉ. राजीव कुमार, प्रकाश शर्मा, कृष्णा मोची ने किया।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामप्रवेश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव परमानन्द शर्मा, महासचिव पप्पू विश्वकर्मा उपस्थिति में भारतीय क्रान्ति दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोजपा-सेक्यूलर की सदस्यता ग्रहण किया। शामिल होने पर इन नेताओं ने लोजपा (से.) के नीतियों और कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त किया।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य-प्रवक्ता विष्णु पासवान ने देेेेते हुए कहा कि इनके पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है।

About Post Author

You may have missed