September 18, 2025

PATNA : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. शैबाल गुप्ता के निधन पर कांग्रेस मर्माहत

पटना। देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. शैबाल गुप्ता के निधन पर कांग्रेस में भी शोक की लहर छा गई। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि स्व. डॉ. शैबाल गुप्ता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के प्रबल समर्थक थे। बिहार के विकास के लिये नीति निर्धारण करने में उनकी प्रमुख भूमिका रहती थी। डॉ. झा ने कहा कि डॉ. शैबाल गुप्ता के निधन से राज्य की अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने डॉ. शैबाल गुप्ता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। गहरी संवेदना व्यक्त करने वालों में मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता डॉ. हरखु झा, राजेश राठौड़, कांग्रेस नेता अरविंद लाल रजक, मृणाल अनामय आदि शामिल हैं।

You may have missed