PATNA : दानापुर से 03 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 13 सितंबर से

file photo

हाजीपुर। 13 सितंबर को एनआइआइटी परीक्षा की समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर से कटिहार, सहरसा और भागलपुर के लिए 03 वन-वे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन तीनों परीक्षा ट्रेनों का परिचालन दानापुर से 13 सितंबर को परीक्षा समाप्ति के बाद किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 03278 दानापुर-भागलपुर परीक्षा स्पेशल दानापुर से 18.30 बजे खुलकर 23.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 03276 दानापुर-सहरसा परीक्षा स्पेशल दानापुर से 18.45 बजे खुलकर 23.55 बजे सहरसा पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 03274 दानापुर-कटिहार परीक्षा स्पेशल दानापुर से 19.00 बजे खुलकर 02.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

You may have missed