भगवा रंग आस्था का प्रतीक, भाजपा नेता हरी भूषण ठाकुर ने कहा- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे ‘पठान’

पटना। पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विवाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार BJP के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। वही उन्होंने कहा है कि यह सनातन संस्कृति को कमजोर करने को लेकर बॉलीवुड के तरफ से यह घृणित प्रयास किया जा रहा है। भगवा रंग भारतीय सनातन संस्कृति का एक पहचान है। वही आगे हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भगवान भास्कर का उदय भगवा रूप में होता है, अग्नि का रूप है भगवा। भगवा का मतलब त्याग होता है। भगवा का अर्थ तप होता है। लेकिन आज इसको एक फिल्म पठान में बेशरम रंग कहा गया है। इतना ही नहीं इस गाने में इस रंग में अश्लिलता के रूप में दिखया गया है। इसलिए हमलोग इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही हम पूरे देश से बायकॉट करने कि मांग करते हैं। इसके साथ ही हमलोग बिहार सरकार से भी इस पर रोक की मांग करते हैं। वही इसके आलावा उन्होंने कहा कि बिहार में जहां भी यह मूवी लगाई जाएगी वहां BJP के तरफ से उसका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिनेमाघर में जाकर BJP के नेता और कार्यकता इस मूवी को नहीं लगाने कि अपील करेंगे।

वही उन्होंने कहा कि यह खान गैंग का दोहरा चरित्र है। अभी लोगों को मुर्ख बनाने के लिए ये खान कुछ भी दिन पहले वैष्णो देवी भी गया था। लेकिन, इस बहकाबे में नहीं आने का है। इस खान गैंग का पूरजोर तरीके से विरोध करना है। वही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के तरफ से इस फिल्म के बचाव को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखते हुए ठाकुर ने कहा कि वह आयु के साथ मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। यह भी सेकुलर बनने के कारण में ऐसा बयान दे रहे हैं। इन लोगों का तार दाउद से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसा बयान देते रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आपको पता हो कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान के पहले गाने बेशर्म रंग पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर बेशर्म रंग पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed