स्कूल निरीक्षण को बांका पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, केके पाठक बच्चों से हुए रू-ब-रू

बांका। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक स्कूल निरीक्षण को आज बांका पहुंचे। वही इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठैल का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा एक में जाकर छात्रों से पढ़ाई व मिड-डे-मिल भोजन के बारे में पूछताछ किया। सभी स्टूडेंट ने अच्छा भोजन खिलाने की बात कही। वही इस दौरान केके पाठक ने छात्रों से एबीसीडी एवं कविता भी सुना। उन्होंने कक्षा 9 सहित अन्य वर्ग में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे जानकारी ली। वहीं, कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ाई के बारे में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार से जानकारी लिया। सभी वर्ग से पांच-पांच कमजोर बच्चों की सूची देखकर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर एक वर्ग में एक भी कमजोर है तो उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई की जानी है। वही इसके अलावा अगर शिक्षक नहीं है तो टोला सेवक बच्चों को लेकर सकेंडरी स्कूल जहां शिक्षक है, वहां विद्यालय से लेकर जायेंगे। अगर टोला सेवक विद्यालय में नहीं है तो ऐसे में सेकेंडरी के शिक्षक विद्यालय आकर कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए सुनिश्चित करने का आदेश दिया। विद्यालय के बारे में प्रिंसिपल ने बताया कि कुल 12 कमरा है। जिसमें बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। इसके अलावा कुल 17 शिक्षक होने की जानकारी ली। वहीं अपर मुख्य सचिव ने BPSC शिक्षक के योगदान की बारें में भी जानकारी ली। जिस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 7 शिक्षक ने योगदान किया है। कमजोर बच्चों को 4 से 5 बजे तक अनिवार्य रूप से पढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय जाकर साफ-सफाई का भी जायजा लिया। वही इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। अपर मुख्य सचिव के अमरपुर आने की सूचना पर पूरे दिन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।

About Post Author

You may have missed