LJP नेता सत्यानंद शर्मा ने कहा, शिवपाल जैसा हाल पशुपति पारस का होगा

file photo

पटना। लोजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि जन विरोध क्यों हो रहा है। उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में जब प्रचंड विरोध हो रहा है, तब बिहार के अन्य जिलों में क्या होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान और उनके पूरे परिवार से 50-55 वर्षो से मेरा परिवारिक संबंध है। इसी संबंध के कारण हम श्री पारस को अपना छोटा भाई मानते हैं, तभी यह सलाह दे रहें है। डॉ. शर्मा ने कहा कि हाजीपुर और बिहार रामविलास पासवान की विरासत रही है। देश और राज्य की जनता ने स्व. पासवान के बाद चिराग पासवान को अपना नेता स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि बिहार में श्री पारस अपने को रामविलास पासवान का उत्तराधिकारी बता रहें है, वैसे ही कालांतर में यूपी में शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव का उत्तराधिकारी बता रहे थे। नेता और उत्तराधिकारी मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ही हुए, शिवपाल सिंह यादव रसातल में चले गए। यही हाल श्री पारस का बिहार की राजनीति में होगा। कालचक्र के घटनाओं से श्री पारस को सबक लेना चाहिए। उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने दी।

About Post Author

You may have missed