August 13, 2026

PATNA : पालीगंजवासियों को नहीं मिल रही जाम से निजात, सड़कें अतिक्रमण का शिकार

  • प्रशासनिक विभाग में हुए फेरबदल के बावजूद भी सड़कें नहीं हुई अतिक्रमण मुक्त

पालीगंज। पटना के पालीगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद भी सुविधाएं नगण्य है। स्थानीय बाजार की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से पालीगंज वासियों को जाम से छुटकारा नहीं मिल रही है। पालीगंज में प्रसाशनिक विभाग में हुए फेरबदल के बावजूद आज भी सड़कें अतिक्रमण का शिकार है पर सुध लेने वाला कोई नही। आये दिनों सड़कों पर ठेले खड़े होने की तो बात ही अलग है। लोग अपना निजी वाहन तक खड़ी कर देते हैं। जिसके कारण बाजार की सड़क से बड़ी गाड़ियां गुजरने के दौरान भीषण जाम लग जाती है।
यहां तक कि सब्जी मंडी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूर लोग बीच-बाजार से होकर गुजरनेवाली मुख्य सड़क के दोनों ओर सब्जियां बेचते हैं, जिसके कारण भी जाम लगती है। कई दिनों पूर्व पालीगंज के प्रशासनिक विभाग में हुए फेरबदल के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिए जाने से लोग मायूस हैं।
लोगो को कहना है कि बाजार के बीचों बीच मुख्य सड़क के किनारे थाना है। जिसके मुख्य गेट के पास भी हमेशा भीषण जाम लगी रहती है। इस स्थिति में यदि प्रशासन को कहीं घटनास्थल पर जल्दबाजी में जाना हो तो घटनास्थल पर पहुंचने में ही घंटे भर का समय लग जाएगा। अब देखना है कि पालीगंजवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारी पहल करते हैं या नहीं।

You may have missed