पटना, राँची के साथ साथ बिहार के इन जिलों में शुरू हुआ AC बसों का परिचालन, नए रूट पर चलेगी 200 नई बसें

बिहार। बिहार से झारखंड के लिए करीबन 200 नई रूटों पर AC बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें कई रूट ऐसे हैं, जिसपर एक भी बस नहीं चल रही जबकि कई रूटों पर बसों की संख्या निर्धारित परमिट से काफी कम हैं। परिवहन विभाग ने नई बसों के संचालन के लिए वाहन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए 22 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके साथ साथ 26 अक्टूबर तक आवेदन की हार्ड कापी परिवहन विभाग के कार्यालय में जमा करनी होगी। 19 नवंबर को विश्वेश्वरैया भवन में राज्य परिवहन प्राधिकार सह परिवहन आयुक्त के कार्यालय में आयोजित बैठक में बसों की परमिट पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पटना से रांची के बीच 500 बसों का परमिट कोटा है, जिसमें 465 खाली हैं। पटना से टाटा के बीच 200 में 157, हजारीबाग के बीच 200 में 157 और देवघर के लिए 125 में 121 रिक्तियां हैं। इसके साथ साथ अभी बिहार से झारखंड के बीच बसें चल रही हैं, लेकिन अब इसे विस्तार दिया जाएगा। जिसके बाद इसके लिए अब नए रूट भी इसमें शामिल किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की नई AC बसें पटना बहरागोड़ा, आरा-गिरीडीह, भभुआ-रांची, गया-बोकारो,गया-देवघर, गया-दुमका, गाबाद-गिरीडीह, जहानाबाद-बोकारो, नवादा-टाटा, नवादा-हजारीबाग,  हसुआ-रांची,  मुंगेर-टाटा,जमुई-टाटा, जमुई-देवघर, बेगूसराय-टाटा, बेगूसराय-बोकारो, बेगूसराय-देवघर खगडिय़ा-धनबाद, छपरा-रांची, छपरा-टाटा, छपरा-बोकारो, मुजफ्फरपुर-धनबाद, सीवान-हजारीबाग,  भागलपुर-रांची, भागलपुर-हजारीबाग, बांका-टाटा, दरभंगा-बोकारो, हजारीबा-किशनगंज की रूट पर चलेगी।

About Post Author

You may have missed