बेगूसराय : डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ें, बुजुर्ग को मारी गोली

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। वही जख्मी बुजुर्ग को परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही यह पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। वही जख्मी व्यक्ति की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले जोगो सिंह के रूप में की गई है। घायल जोगो सिंह ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह के साथ डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद वर्षों से चला रहा है। इसी जमीन विवाद के कारण बीती रात पड़ोसी के द्वारा ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि जब हम लोग अपने घर में सोए हुए थे। इस दौरान कुछ अपराधी घर पर आकर फायरिंग करने लगे। वही इस गोलीबारी में जोगो सिंह को पैर में गोली लग गई। गोली चले की आवाज सुनकर जब परिजन दौड़े तो गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद परिजनों के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी। वही मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की ताकत में जुट गई है। वही, सिंघौल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया है कि भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। वही इस गोलीबारी में एक वृद्ध व्यक्ति की पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed