तेजस्वी की अध्यक्षता में राजद की मीटिंग समाप्त, प्रदेश अध्यक्ष बोले- दंगाइयों से देश बचाना है

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियां अपने-अपने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मीटिंग उनके आवास पर चल रही राजद की बैठक समाप्त हो गई। इन दो दिनों में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर कमियों को दूर कर संगठन की मजबूती पर फोकस किया है। दूसरे दिन की बैठक में RJD के विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई। बता दें कि, 4 प्रमंडल के RJD नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें तेजस्वी यादव ने RJD के सभी नेताओं से सीधी बात की। वही मुख्य रूप से संगठन की मजबूती को लेकर इस तरह के बैठक का आयोजन किया गया था। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक समाप्त होने के बाद जब बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि हम लोगों का एक ही उद्देश्य है, दंगाइयों और उन्मादियों से देश को बचाना। यह देश तभी बचेगा जब दंगाइयों और उन्मादियों का शासन देश पर से खत्म होगा। इसकी चर्चा आज की बैठक में हम लोगों ने किया है। उसी लड़ाई को लेकर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश से दंगाइयों और उन्मादियों को इस देश की सत्ता से हटा देना है जो इस देश को तबाह कर रहा है। इसीलिए ये चर्चा होती है।

About Post Author

You may have missed