बिहार में आज और कल बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, अशोक जयंती और रामनवमी पर होगी छुट्टी

पटना। बिहार सरकार के सभी कार्यालय दो दिनों तक बंद रहेंगे। बिहार सरकार अवकाश कैलेंडर 2024 में 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश घोषित है। बिहार सरकार के सचिवालय से लेकर पंचायत स्तर पर के सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी है। बिहार अवकाश कैलेंडर 2024 के मुताबिक 16 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती है। बिहार सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती को सरकारी अवकाश घोषित किया है। वहीं, 17 अप्रैल को रामनवमी है। रामनवमी पर्व पर एनआईए एक्ट के तहत अवकाश है। बैंक भी बंद रहेंगे। लिहाजा,आप बैंक ऑफिस से जुड़े काम आज निपटा लें, नहीं तो फिर आपको गुरुवार के लिए वेट करना होगा। दूसरी तरफ केके पाठक ने शिक्षा विभाग की छुट्टी कैलेंडर को सरकारी अवकाश कैलेंडर से इतर बनाया है, जिसमें ना तो सम्राट अशोक जयंती के दिन अवकाश में रखा गया है और ना ही रामनवमी को। दोनों दिन स्कूल खुले रखे गए हैं। यही नहीं सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पर भी विद्यालय में पढ़ाई जारी है। स्कूल सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चलाए जा रहे हैं। सरकार इस दौरान मिड डे मिल भी परोस रहीं है। मिशन दक्ष के तहत पढ़ने वाले कमजोर बच्चे को पढ़ाया जा रहा है। वहीं क्लास 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चे को विशेष क्लास दी जा रही है।

About Post Author

You may have missed