मोतिहारी के निकले सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर, जांच करने बिहार आएगी टीम

पटना। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर (गैलक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है। इन दोनों का बिहार से बड़ा कनेक्शन है। दोनों ही मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। अब बहुत जल्द मुंबई पुलिस की एक टीम मोतिहारी पहुंचेगी। और दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालेगी, और छानबीन करेगी। इस मामले में बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस ने संपर्क किया है। दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने घटना स्थल के कई सीसीटीवी फूटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। और फिर घटना के अगले दिन ही दोनों शूटर्स को पकड़ने में कामयाब रही। फायरिंग के एक आरोपी पर वसूली, मर्डर जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। इस मामले की भी जांच में पुलिस जुटी है। सलमान के घर के फायरिंग मामले से पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके चलते उन्हें केंद्र सरकार ने वाई-प्लस सिक्योरिटी दी है। ये धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई गैंग की ओर से दी गई थी। कभी फोन कॉल्स, कभी ईमेल तो कभी लेटर जरिए सलमान को धमकाना का काम किया गया है। वहीं पकड़े गए दोनों शूटर से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। मुंबई पुलिस जल्द जांच के लिए मोतिहारी जाएगी।
पनवेल से भी 2 लोग हिरासत में लिए गए
इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी। मुंबई पुलिस की टीम 5 राज्यों में शूटर्स की तलाश कर रही थी। कल रात गुजरात के भुज में इन दोनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें मुंबई लाने की तैयारी चल रही है, इनसे पूछताछ मुंबई में होगी।
सलमान के घर फायरिंग में रोहित गोदारा गैंग का नाम
अभिनेता सलमान के घर के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।
सीसीटीवी में नजर आया रोहित गोदारा का शूटर कालू
रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास मेंबर है। वो शूटर्स और हथियार अरेंज करने का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाता है। पुलिस के मुताबिक़, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ही सलमान के घर पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी रोहित गोदारा को दी थी। रोहित गोदारा ने ही विशाल उर्फ कालू नाम के शूटर को ये काम सौंपा था। लॉरेन्स बिश्नोई और उसकी गैंग कई साल से सलमान खान को धमकियां दे रही है जिन सबसे बिश्नोई गैंग का दबदबा बढ़ता है।

About Post Author

You may have missed