मुंगेर में मनी लांड्रिंग के केस में ओडिशा पुलिस ने बीजेपी नेता को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंगेर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओडिशा पुलिस ने मुंगेर से एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस की सहयोग से ये कार्रवाई की। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम एक साथ पहुंची और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद भाजपा नेता को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अपने साथ ओडिशा ले जाएगी। मुंगेर से आ रही है, जहां मनी लॉन्ड्रिग केस में ओडिशा पुलिस ने बिहार बीजेपी के नेता को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से आई पुलिस टीम ने बुधवार की रात बीजेपी के नेता को गिरफ्तार किया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बीएम अमरेश को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बीजेपी नेता बीएम अमरेश की मेडिकल जांच कराने के बाद ओडिशा पुलिस भाजपा नेता को कोर्ट में पेश करेगी, पेशी के बाद बीजेपी नेता को अपने साथ ले जाएगी। बताया जा रहा हैं की बीएम अमरेश ने दो साल पहले ओडिशा के सुमित सुभम प्रधान का घर बनवाने के नाम पर उससे 23 लाख रूपये लिए थे।

About Post Author

You may have missed