जमुई पुलिस के हाथ लगा कुख्यात नक्सली सुनील यादव : कई कंडों में है संलिप्त, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

जमुई। जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई मामले में फरार चल रहे कुख्यात नक्सली को पुलिस ने धर दबोचा है। बता दे की हार्डकोर नक्सली के ऊपर कई मामले दर्ज है। लगातार कई वर्षों से कुख्यात नक्सली पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दरअसल, खैरा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिलखार गांव निवासी हार्डकोर नक्सली सुनील यादव को देखा गया है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन किया गया और घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली सुनील यादव के खिलाफ सिर्फ खैरा थाने में 2 मामले दर्ज हैं। वही पहला मामला 10 फरवरी 2014 का है, जब गिद्धेश्वर जंगल में नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। वही इस मुठभेड़ की घटना में सुनील यादव की संलिप्ता सामने आई थी। पुलिस ने इस दौरान राइफल, नक्सलियों का आपत्तिजनक सामान व नक्सली साहित्य भी बरामद किए थे। जबकि दूसरी घटना 24 फरवरी 2014 की है। जब खैरा थाना क्षेत्र के हरनी पंचायत के अहराडीह गांव में STF की टीम और नक्सलियों में मुठभेड़ हुआ था, जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो गया था।

About Post Author

You may have missed