पटना पुलिस ने ‘नो यू पीपुल, नो यू पुलिस’ अभियान के तहत लोगों की सुनी समस्या, हजारों लोगों का लिया फीडबैक

पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पटना पुलिस के द्वारा ‘अपने लोगों को जानें, अपनी पुलिस को जानें’ अभियान चलाया जा रहा है। वही इस अभियान के तहत पटना शहरी क्षेत्र में अबतक 10 हजार 291 लोगों से फीडबैक लिया गया है। वही इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल SP वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में शुरुआती दौड़ में लोगों का रिस्पांस ठीक नहीं मिला था। जैसे-जैसे लोग जागरूक हुए। वैसे-वैसे इलाकों में पुलिसकर्मियों को सहयोग मिलने लगा। जिसका परिणाम है कि पटना के शहरी क्षेत्रों में 10 हजार 291 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। साथ-साथ पुलिस घरों में रहने वाले वृद्धो की भी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। जो पौष इलाकों में अकेले रहते है। जिससे पुलिस उनपर विशेष रूप से अपने निगाह रखेंगे। वहीं अपार्टमेंट में सुरक्षा की क्या व्यवस्था है। इसकी भी जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में रखने को कहा गया है। यूथ पॉपुलेशन की जानकारी इकट्ठा कर रहे जो अन्य जगहों से आकर पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए यहां रह रहे हैं। सेन्ट्रल SP ने कहा कि ये रेंटल वैरिफिकेशन जेनरल सर्वे है। जिसमें कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर नही की जाएगी। लोग अपना परिचय पत्र पुलिसकर्मी को दे सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है कि पहचान छिपाकर रहने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधियों की पहचान ससमय हो सके। वहीं स्मार्ट सिटी के ICCC कंट्रोल रूम से पटना के बुद्ध कोलोनी थाना इलाके के सेंट्रल मॉल में बाहर लगे CCTV कैमरे को जोड़ा गया है। इसी तरह सभी जगहों पर लगाए गए पब्लिक CCTV कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा जिसकी शुरुआत पटना पुलिस ने की है।

About Post Author

You may have missed