स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव औचक निरीक्षण को पहुंचे NMCH, डॉक्टरों को दिए अहम दिशा-निर्देश

पटना। प्रदेश में बढ़ते डेंगू का आकड़ा डराने लगा है। बता दे की डेंगू की मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले को लेकर सतर्क दिख रही है। वही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत अचानक NMCH निरीक्षण करने पहुँच गए। जहां उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में हो रहे दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने असंतोष जताया। इसके बाद उन्होंने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया औऱ कई आवश्यक निर्देश भी दिया। वही इस दौरान मौजूद डॉक्टरों को भी कई निर्देश दिया। वही प्रत्यय अमृत ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा है कि मिशन परिवर्तन के तहत बारिश के समय में जो कार्य किए जा रहे थे और जो बाकी रह गयी है। उसमें आगे क्या कुछ किया जाना है और क्या बाकी है। इन सभी कार्यों का निरीक्षण किया गया है। दवा वितरण केंद्र पर काफी सुधार लाना है। उन्होंने आगे कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए सुधार लाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि 4 मेडिकल कॉलेजों में दीदी की रसोई चलाई जा रही है। वही रसोई अब NMCH में भी शुरू की जाएगी। इसके लिए व्यवस्थाएं भी की जा रही है। अगर यह सुविधा आने बाले समय मे उपलब्ध हो जाएगी तो यहां के स्टाफ के साथ-साथ के मरीजों के साथ-साथ उनके अटेंडेंट को भी इसकी सुविधा मिलेगा।

About Post Author

You may have missed