कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के लिए वोट मांगने जाएंगे नीतीश-तेजस्वी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

पटना। बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है। तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक चुके हैं और सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगी है। इस बीच जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कुढ़नी में महागठबंधन की जीत तय है। यहां एकतरफ़ा मुकाबला होने वाला है। वहीं उमेश कुशवाहा ने यह भी बताया कि कुढ़नी उपचुनाव में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी एक साथ चुनाव प्रचार करने जाएंगे। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव के लिए महागठबंधन में सभी लोग तैयारी कर रहे हैं। हमारे उम्मीदवार मनोज कुशवाहा की जीत पक्की है। कुढ़नी में एकतरफ़ा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जोड़ी को स्वीकार किया है। इस बार पूरी मजबूती के साथ बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। उमेश कुशवाहा ने यह भी बताया कि कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के सभी नेता प्रचार के लिए जाएंगे। जब कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा तो मीडिया को इसको जानकारी दे दी जायेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुढ़नी में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का भी कार्यक्रम बन रहा है। सीएम और डिप्टी सीएम भी एक साथ चुनाव प्रचार करने जाएंगे।
केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर चल रही हैं : उमेश कुशवाहा
वहीं केंद्रीय जांच एजेंसियों की रेड पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि आईटी, सीबीआई और ईडी के माध्यम से बीजेपी अपने विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय एजेंसियां पीएम के इशारे पर चलता है। लेकिन इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी का खेल समाप्त करना है। अब पूरे देश में महागठबंधन का राज़ होगा। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केदार गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से जेडीयू के मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। कुढ़नी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जदयू और भाजपा दोनों दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

About Post Author

You may have missed