लालू के बाद सीएम नीतीश दिल्ली रवाना हुए, बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वही अचानक ही CM नीतीश के राजधानी दिल्ली जाने के पीछे खास वजह बताई जा रही है। वहीं इस खबर ने बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है। बता दे की राजद सुप्रीमो लालू यादव एक दिन पहले ही दिल्ली गए हैं। अब नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से कई प्रकार की सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। मिली जानकरी के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी आंख का चेकअप कराने के लिए दिल्ली गए हैं। वे इसके पहले भी कई बार आंख सम्बंधी उपचार व चेकअप के लिए दिल्ली जा रहे है। कहा जा रहा है कि इस बार भी वे आँखों के रेगुलर चेकअप के लिए दिल्ली गए हैं। वहीं, खबर यह भी है कि दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दे की 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है। 25 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार भी गुरुवार शाम थम जाएगा। वही इसके पहले अचानक से नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने के खास करण माने जा रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार पहले भी कह चुके हैं कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की आगामी गतिविधियाँ विधानसभा चुनावों के बाद होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे फिर से इंडिया को सक्रिय करने के लिए दिल्ली में कई नेताओं से मिलेंगे। हालांकि, इसे लेकर CM नीतीश या जेडीयू की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अब 25 नवंबर को वापस दिल्ली से पटना लौटेंगे।

About Post Author

You may have missed