विपक्षी एकता के नाम पर देश में अपनी छवि को खराब कर रहे नीतीश : विजय सिन्हा

पटना। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी एकता अभियान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस और राजद पर जमकर बरसे और विपक्षी एकता की मुहीम के पीछे को सबका छिपा एजेंडा करार दे डाला। उन्होंने कहा कि सब अपने- अपने शतरंज के चाल को चल रहे हैं। सभी के मन में कुछ है और ऊपर कुछ और दिखा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस तरह की अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों की जमात अपनी सुविधा, अपने मन के अनुकूल और अपनी अकूत संपत्ति बचाने के लिए विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं। इनका जनता से कोई लेना- देना नहीं है। देशहित में नहीं है। विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोग एक ईमानदार और राष्ट्रवादी नेता जो विश्व में निरंतर देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। उनके विरुद्ध विपक्षी एकता के नाम पर एक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल किया कि आखिर विपक्षी एकता के नाम पर आप किसके साथ मिल रहे हैं। आप तानाशाही- हिटलरवादी- भ्रष्टाचारी कांग्रेस से मिल रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि, जिस राजद के विरुद्ध हम लोगों ने आपको नेता बनाया था उसी के साथ हो लिए और गलबहियां कर गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। नीतीश जी आप अपनी छवि खुद धूमिल कर रहे हैं। साथ ही बिहार के लोगों को भी मजाक बना रहे हैं।

About Post Author

You may have missed