पटना में खरीफ महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 01 अणे मार्ग से खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2023 कार्यक्रम के विभिन्न अवयवों से संबंधित ‘पुस्तिका’ का भी विमोचन किया। इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सात निश्चय पार्ट-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी आदि कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत में सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहाकर डॉ। मंगला राय, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ। एस० सिद्धार्थ, सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही कृषि रोड मैप के के माध्यम से लगातार सरकार की योजना चल रही है और खरीफ महाअभियान भी उसका हिस्सा है। साथ ही सरकार सात निश्चय पार्ट टू के तहत हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने पर काम कर रही है। उसमें ड्रिप इरिगेशन पर सबसे ज्यादा जोर है। कोशिश की जा रही है कि इससे किसानों का उत्पादन अधिक से अधिक बढ़े। खरीफ महाअभियान के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती का प्रोत्साहन, खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, विशेष दलहन एवं तेलहन बीच वितरण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार शामिल है।

About Post Author

You may have missed